कांग्रेस की दिल्ली, हरियाणा तथा दादर नगर हवेली को लेकर बैठक

नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस की हरियाणा, दिल्ली तथा दादर नगर हवेली के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव-संगठन के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई।

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष और संबंधित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Next Post

मोदी एजेंसियों पर कब्जा करके वित्तीय एकाधिकार रखना चाहते हैं: राहुल

Fri Apr 5 , 2024
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों पर कब्जा करके वित्तीय एकाधिकार कायम करने का आरोप लगाते हुये दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 180 सीटें जीतने का भी आंकड़ा पार नहीं कर पायेगी। […]

You May Like