कोठी वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार

 

नवभारत न्यूज

ओंकारेश्वर। मोरटक्का ओंकारेश्वर मुख्य सडक़ से लगे जंगल के सैकड़ों पेड़ों को काटा दिया गया है। इस मुख्य सडक़ से गुजरते समय जंगल कटाई को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। अब इस मुख्य सडक़ को मोर्टक्का ओंकारेश्वर फोरलेन बनाने की तैयारी है। इस फोरलेन के टेंडर होकर सर्वे कार्य चल रहा है इसलिए यह समझा जा रहा था कि इसी के लिए जंगल को काटा गया है। इस मामले में जब जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई तो पेड़ कटाई का यह मामला फॉरेस्ट विभाग व राजस्व विभाग से होता हुआ ग्राम पंचायत के क्षेत्र का निकला।

पेड़ काटने का आदेश ग्राम पंचायत कोठी द्वारा दिया गया है। यह हमारे क्षेत्र में नहीं आता। प्रशासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से अब इसके लिए पंचायत को अधिकार दिए गए हैं। कोठी पंचायत द्वारा पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। डिप्टी रेंजर,आनंदराम खाडे, कोठी वन परिक्षेत्र

पंचायत द्वारा शर्तों के अनुसार पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। शर्तों का उल्लंघन करने पर अनुमति निरस्त की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सचिव से बात कीजिए। सरपंच कमल सिंह डाबर, कोठी पंचायत

शर्तों के अनुसार काटे गए पेड़ों की संख्या से 5 गुना अधिक पेड़ लगाना होंगे। पेड़ लगाने का स्थान और संख्या की जानकारी पंचायत को देना होगी। नहीं देने पर नोटिस दिया गया है। इसकी जानकारी उच्च कार्यालय को भी दी गई है। सचिव ताराचंद बिरला, ग्राम पंचायत कोठी

Next Post

युवा मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

Sun Apr 7 , 2024
ग्वालियर। लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां कर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं की सहभागिता अधिक से अधिक हो इसके लिए आज कंपू पर युवा मतदाताओं को 7 मई […]

You May Like