सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता कविता की जमानत अर्जी खारिज की

नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली शराब नीति 2021-2022 (रद्द कर दी गई) घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने सुश्री कविता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें जमानत के लिए निचली अदालत का रुख करना होगा। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह (अदालत) याचिकाकर्ता के सिर्फ एक राजनेता होने के कारण तय प्रक्रिया का उल्लंघन नहीं कर सकती।

ईडी ने सुश्री कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन्हें 23 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया था।

इस मामले के आरोपियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित कई नेता शामिल हैं।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट मध्यप्रदेश लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करेगा, राज्य सरकार को नोटिस

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति में विपक्ष के नेता और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के तरीके और प्रक्रिया की जांच करने का फैसला करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन