उज्जैन। 15 दिन तक थमी बारिश अब लौटते मानसून में फिर से सक्रिय दिखाई दे रही है। शुक्रवार शाम अचानक से आसमान में काले बादलों की आवाजाही हुई और तेज बारिश के बाद दिनभर की उमस से राहत मिल गई। गुरुवार को भी शाम ढलते ही तेज बारिश से शहर जलमग्न हो गया था। गुरुवार को हुई 14 मि.मी. बारिश होते ही शहर की औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच पार हो गया। वर्षाकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा। 15 जून को वर्षाकाल की शुरूआत मानी जाती है। लेकिन जून में हुई बारिश के बाद जुलाई में काफी कम बारिश हुई, अगस्त प्रथम दो सप्ताह भी रुक-रुक बारिश का क्रम बना रहा और अंतिम सप्ताह में ऐसी बारिश शुरू हुई कि क्षिप्रा में उफान आ गया। जलप्रदाय का सबसे बड़ा स्त्रोत गंभीर अपनी 2250 एमसीएफटी क्षमता को पार कर गया। लेकिन शहर की औसतन बारिश में कमी बनी रही। 15 दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रतीत हो रहा था कि इस बार औसतन बारिश का आंकडा पूरा नहीं हो पायेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सप्ताहभर पहले बना सिस्टम अब शहर की ओर बढ़ गया है। 23 सितंबर को हुई डेढ़ घंटे में सवा दो इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को भी बारिश ने दस्तक दी और कुछ देर में ही सडक़ों पर पानी भर गया, वहीं 14 मि.मी. बारिश दर्ज होते ही औसतन आंकडा पार हो गया। जीवाजीराव वेधशाला पर शाम 6 बजे तक 902 मिलीमीटर बारिश का आंकडा दर्ज हो चुका था, जो 36 इंच से अधिक था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि 15 जून से 30 सितंबर तक वर्षाकाल का समय रहता है। इस बीच शहर में औसतन बारिश 36 इंच को पर्याप्त माना गया है। जो अब पूरा हो चुका है। अब भी 3 दिन शेष बचे है और बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। जिसके चलते बारिश का आंकडा बढ़ सकता है। पिछले वर्ष औसत से 5 इंच अधिक बारिश हुई थी। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था।
Next Post
अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ग्रीनवुड उदभव उत्सव 15 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर में
Fri Sep 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के प्रतिष्ठित आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 19वें उदभव उत्सव का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर में किया जायेगा। इसमें नीदरलैण्ड, अर्मेनिया, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, श्रीलंका एवं भारत के 1000 से […]

You May Like
-
4 months ago
सडक़ दुर्घटना में मौत