पैसा सबसे महत्वपूर्ण नहीं, कर्मचारी सम्मान चाहते हैं: नारायण मूर्ति

हनोई, 21 मई (वार्ता) इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने में कर्मचारी सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है।

एफपीटी समूह के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष ट्रूओंग जिया बिन्ह के साथ परिचर्चा में श्री मूर्ति ने इस बात पर कहा कि वित्तीय मुआवजे से परे वास्तव में कर्मचारियों को क्या प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, “ मेरे अनुभव में, पैसा सबसे महत्वपूर्ण कारक नहीं है। कर्मचारी अपनी क्षमताओं के लिए सम्मान और सराहना चाहते हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रेरित और उत्पादक कार्यबल को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों के प्रयासों को पहचानना और उनका मूल्यांकन करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने संगठनों के भीतर उदारता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दृष्टिकोण न केवल कर्मचारियों के बीच स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देता है बल्कि उन्हें कंपनी की सफलता में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान करने के लिए प्रेरित भी करता है।

इसके अलावा श्री मूर्ति ने कंपनी के संसाधनों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। यह सिद्धांत उनके व्यवसाय दर्शन का केंद्र है, जो यह सुनिश्चित करता है कि नेता और कर्मचारी दोनों संगठन को बनाए रखने और विकसित करने के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी कंपनियों को ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य प्रदान करना चाहिए, उच्च मानक बनाए रखना चाहिए और प्रतिस्पर्धियों से लगातार सीखना चाहिए। उन्होंने उच्च विकास वाले व्यवसायों को लागत नियंत्रण, रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने की वकालत की।

Next Post

शाह का दिल्लीवालों को पाकिस्तानी कहना देश के लोग नहीं करेंगे बर्दाश्त: केजरीवाल

Tue May 21 , 2024
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली के लोगों को पाकिस्तानी कहने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि देश के लोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर श्री शाह […]

You May Like