जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार: मौसम विभाग

श्रीनगर, 03 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने आज बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात या फिर गरज के साथ बौछार होने का अनुमान जताया है। प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में पांच अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकती है। उसके बाद छह से 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रदेश में खराब मौसम के मद्देनजर किसानों को तीन और पांच अप्रैल को कृषि कार्य बंद करने की सलाह दी गयी है।बादल छाये रहने के साथ प्रदेश में तापमान में सुधार हुआ और कश्मीर घाटी में तापमान सामान्य से ऊपर रहा है।

श्रीनगर में मंगलवार देर रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री के मुकाबले 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केन्द्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह अनंतनाग में सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार स्थल गुलमर्ग का तापमान पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा और बारामूला जिले में स्की रिसॉर्ट का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Next Post

चुनाव आयोग ने बुलाई प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक

Wed Apr 3 , 2024
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने आम चुनाव के दौरान देश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को राजधानी में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र की पुलिस तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक बुलाई है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक […]

You May Like