ग्वालियर में लव जिहाद : प्यार के जाल में फंसाकर किया निकाह, फिर दिखाया असली रूप, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक लडकी को दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाकर सोहेल नाम के युवक ने उससे कई सालों तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की थी। लॉकडाउन में उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया। इतना ही नहीं उसका नाम बदलकर सुल्ताना कर दिया गया। 37 वर्षीय पीडित ने बताया कि जब भी वह अपने देवी-देवताओं की पूजा करती थी तो सोहेल उसे बेरहमी से पीटता था।बार-बार की पिटाई और अपने धर्म परिवर्तन से तंग आकर मैं थाने आई, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों से मिली तब जाकर मामला दर्ज हो सका है। पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन की एफआईआर करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शंकरपुर इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय महिला मूल रूप से कांकेर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। बचपन में ही उसके मां-पिता की एक हादसे में मौत होने के बाद ग्वालियर में वह अपने चाचा-चाची के साथ रही। उन्होंने ही उसे पाला था। इसके बाद उसकी शादी बटेसर आगरा में कर दी गई। आगरा में पति उसे बेरहमी से पीटता था। उसके दो बच्चे भी हुए। करीब 8 साल पहले पति ने दूसरी किसी महिला से शादी कर ली। इसके बाद महिला ग्वालियर आ गई।

वह यहां पुरानी छावनी में खटीक मोहल्ला में किराए पर रहने लगी। पास ही एक फैक्ट्री में काम करने लगी। वहीं उसकी पहचान सोहेल खान से हुई थी। सोहेल ने महिला की परेशानी का फायदा उठाते हुए उससे दोस्ती बडाई फिर प्यार का इजहार कर उसे अपने साथ रखने लगा। इस दौरान वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया।जब काफी समय लिव-इन-रिलेशन में रहते हुए हो गया तो महिला ने उससे शारीरिक संबंध का विरोध किया। इस पर लॉकडाउन में 2020 में सोहेल ने महिला से निकाह कर लिया। इसक बाद उसने लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला मना करती तो उसे बेरहमी से पीटता था। बच्चों को भी पीटता था।धर्मांतरण कर नाम बदलकर सुल्ताना रखा।
भगवान की पूजा करने पर पीटता था…
पीडित महिला ने बताया कि निकाह के बाद सोहेल का गंदा चेहरा सामने आया। सुबह नहाकर जब भी मैं भगवान की पूजा करती तो वह मना करता था। विरोध करने पर पीटता था। इसके बाद उसने जबरदस्ती मेरा धर्मांतरण करवा दिया। मेरा नाम बदलकर सुल्ताना करवा दिया। मेरे बच्चों का भी नाम बदलने लगा। इस दौरान मैं गर्भवती हुई तो छोडकर चला गया। जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद परेशान होकर मैं पुलिस के पास पहुंची। इस मामले में पुरानी छावनी पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हड़ताल टूटने के बाद अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़, तीन दर्जन से अधिक ऑपरेशन

Thu Nov 24 , 2022
ग्वालियर: चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले आश्वासन के बाद चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ चिकित्सक भले ही कल काम पर लौट आए हैं लेकिन ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों को इलाज आज सुबह से मिलना शुरु हुआ। सुबह से ही माधव डिस्पेंसरी में संचालित होने वाली ओपीडी में सभी डॉक्टरों के चेंबरों […]

You May Like