भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

नवभारत न्यूज

रतलाम। संगठन पर्व के तहत् चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान मे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने शीतला माता गली मे घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया।

मंत्री श्री तोमर ने आरोग्यम हॉस्पिटल से शुरुआत की और कर्मचारियों से सदस्य बनने का आग्रह करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । इसके बाद क्षेत्र के घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, उपाध्यक्ष गौरव मुणत, पार्टी नेता प्रवीण सोनी, सत्यजीत सिंह राजावत और अंकित राठौर, आयुष पडियार, चिराग अतरानी, राहुल राका, जयेश राजोरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

येचुरी के निधन पर शोक जताया धनखड़ ने

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री धनखड़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि श्री […]

You May Like

मनोरंजन