भाजपा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान श्री सत शर्मा को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री सत शर्मा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और चौधरी सुखनंदन को इसी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कविन्दर गुप्ता को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

Next Post

सालभर से डॉक्टरों के इंतजार में बंद पड़ी क्लीनिक

Mon Sep 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद के बीच भवन पड़ा वीरान     फैक्ट फाइल कुल वार्ड 79 चालू क्लीनिक 35 नई क्लीनिक बनी 28 क्लीनिक बिना डॉक्टर 04 विवरण स्वास्थ अधिकारी के अनुसार जबलपुर: संजीवनी  क्लीनिक शुरू होने […]

You May Like