हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वारंटी को मंडला ले गई पुलिस

 पुलिस पहुंची तो होटल के बाथरूम में खुद को कर लिया था कैद
 
जबलपुर: सिविल लाईन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रूके वारंटी को मंडला पुलिस उठाकर ले गई। इसके पहले करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल जब स्थाई वारंटी को पकडऩे पहुंची तो उसने खुद को होटल के बाथरूम में कैद कर लिया। मान मनौव्वल समेत कई हथकंडे अपनाने के बाद भी वारंटी बाहर नहीं निकला। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया जिसके बाद मंडला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद एजाज अहमद (34) निवासी  मंडला टिमरी गांव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। मंडला कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। 2 सितम्बर को आरोपी जबलपुर पहुंचा और सिविल लाइन स्थित अंकित  होटल के कमरा नंबर 401 में रूक गया था। इसकी जानकारी मंडला पुलिस को लगी जिसके बाद मंडला पुलिस शहर पहुंची और सिविल लाइन पुलिस के सहयोग से होटल पहुंच गई पुलिस से बचने एजाज ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और  बाहर निकलने को तैयार नहीं हो रहा था। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस उसे समझाइश देती रही। इसके बाद जबरदस्ती उसे बाहर निकाला गया जिसके बाद मंडला पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
खुद को बताया अधिकारी
मंडला पुलिस ने जब उसे दबोचा तो वह खुद को अधिकारी बताने लगा इसके अलावा उसने 10 लाख रूपए होटल से चोरी होने की बात कहीं लेकिन पुलिस उसकी बातों को झूठी बता रही थी।
भागने वाला था बिहार
आरोपी एजाज  बिहार भागने की तैयारी में था। एजाज बिहार भाग पाता इसके पहले ही मंडला पुलिस ने उसे धरदबोचा। इस कार्रवाई में सिविल लाइन पुलिस की भी अहम भूमिका रही।

Next Post

डेटोनेटऱ में विस्फोट, कर्मी घायल

Thu Sep 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया में बुधवार सुबह बिल्डिंग 83 नंबर में डेटोनेटर में विस्फोट हो गया। चपेट में आने से एक कर्मचारी घायल गया। अचानक हुए हादसे से फैक्ट्री में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में कर्मी को […]

You May Like