भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत

सदस्यता अभियान का मतलब है हमारे विचार को और विस्तार देना : रावत
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 की शुरूआत की। ग्वालियर महानगर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाल भवन में प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन सुना एवं देखा।इस अवसर पर संगठन महामंत्री रणवीर रावत ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान का मतलब है हमारे विचार को और विस्तार देना, और सुविधा देना और हमारे स्वरूप को व्यापकता देना। भाजपा के सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी के सभी स्थाई बनें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए कई कार्यशालाएं हो चुकी है, और कई कार्यशालाएं हो रही हैं। जहां पार्टी कमजोर है वहां हम सभी को इस उत्सव के माहौल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करके भाजपा के हर वर्ग में, हर मोहल्ले की पार्टी बनाने का यह अभियान हम लोग चलाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर महानगर को डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को हम सभी को हर हाल में पूर्ण करना है इसके लिए आप सभी को आज से ही सरकार की जनहितैषी योजनाएं की जानकारी हितग्राहियों को देकर पार्टी से जोड़ें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के साथ सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद ये प्रक्रिया पार्टी में बूथ स्तर तक जाएगी और नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व में सर्वप्यापी-सर्वस्पर्शी के तहत सभी को शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किए जाने के बाद से ही सोमवार की शाम 5 बजे से फोन नंबर 8800002024 पर कॉल करके लोगों को सदस्य बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं जिला सदस्यता सह प्रभारी दारा सिंह सेंगर ने एवं आभार जिला मंत्री एवं जिला सदस्यता सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, जिला सदस्यता प्रभारी विनय जैन, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, बिट्टू, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती विभा झा, राजू सेंगर, दीपक भदौरिया, सतीश वोहरे, रामेश्वर भदौरिया, सुसेंद्र परिहार, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, आदि उपस्थित थे।

Next Post

मनमानी: ददरी कला पंचायत के सरपंच-सचिव ने ग्राम सभा को बनाया मजाक...

Tue Sep 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ददरी कला पंचायत की 20 अगस्त को निर्धारित ग्राम सभा के रजिस्टर में 1-2 सितम्बर को घर और रास्ते में लोगों से हस्ताक्षर करा की गई खानापूर्ति सीधी : ग्राम पंचायत ददरी कला के सरपंच-सचिव ने ग्राम […]

You May Like