तुलसीमथी स्वर्ण पदक, मनीषा और नित्या कांस्य के लिए खेलेंगी

पेरिस 02 सितंबर (वार्ता) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तुलसीमथी मुरुगेसन ने पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में हमवनत मनीषा रामदास को 2-0 से हराकर महिला एकल एसयू 5 के फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं नित्या श्री को चीन की लिन शुआंगबाओ से हार के बाद कांस्य पदक के लिए इंडोनेशियाई खिलाड़ी से भिड़ेगी।

रविवार रात खेले गये मुकाबले में तुलसीमथी मुरुगेसन ने मनीषा रामदास को 23-21, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

तुलसीमथी का फाइनल में मुकाबला चीन की किउ शिया यांग से होगा। वहीं मनीषा का डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन से भिड़ेंगी।

एक अन्य मुकाबले में नित्या श्री को सेमीफाइनल में चीन की लिन शुआंगबाओ के खिलाफ 13-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। नित्या आज रात 8.20 बजे इंडोनेशिया की लीना मार्लिना के साथ कांस्य पदक मैच खेलेंगी।

वही मिश्रित युगल एसएस6 के कांस्य पदक मैच मैच में नित्या श्री और शिवराजन सोलामलाई की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। नित्या श्री और शिवराजन सोलामलाई को इंडोनेशिया के सुभान और मार्लिना ने 2-0 से हराया।

भारतीय जोड़ी ने मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन अंततः 17-21 और 12-21 से हार गए।

Next Post

इंदौर में मां अहिल्या की पालकी यात्रा में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Mon Sep 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर :मां अहिल्या की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव पालकी यात्रा में शामिल हुवे इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर आने से पहले मां अहिल्या की राज्यस्तरीय समिति का गठन करके आया हूं, […]

You May Like