योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता

पेरिस 02 सितंबर (वार्ता) भारत के पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने सोमवार को चक्का फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।

आज यहां हुई स्पर्धा में योगेश ने एफ 56 वर्ग में 42.22 स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 46.86 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

उल्लेखनीय है कि योगेश ने 2020 के पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ 56 स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था।

Next Post

तुलसीमथी स्वर्ण पदक, मनीषा और नित्या कांस्य के लिए खेलेंगी

Mon Sep 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 02 सितंबर (वार्ता) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तुलसीमथी मुरुगेसन ने पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में हमवनत मनीषा रामदास को 2-0 से हराकर महिला एकल एसयू 5 के फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं नित्या श्री […]

You May Like