कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मोदी सरकार ने उठाये कदम

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) सरकार कंबोडिया में रोज़गार का झांसा देकर अवैध साइबर कामों में लगाए गए ढाई सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कंबोडिया की सरकार के साथ मिल कर काम कर रही है।

कंबोडिया में फंसे भारतीयों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को कहा, ‘हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। कंबोडिया में हमारा दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें उस देश में रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था, लेकिन उन्हें अवैध साइबर कार्य करने के लिए मजबूर किया गया था।”

श्री जायसवाल ने कहा कि कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, लगभग 250 भारतीयों को बचाया और वापस लाया गया है, जिनमें से 75 लोगों को पिछले तीन महीनों में ही बचाया गया है। उन्होंने कहा,“ विदेश मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा हमारे नागरिकों को ऐसे घोटालों के बारे में कई परामर्श भी जारी किए गए हैं।”

प्रवक्ता ने कहा, “हम कंबोडिया में उन सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारा सहयोग चाहते हैं। हम इन फर्जी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर नकेल कसने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों और भारत की एजेंसियों के साथ भी काम कर रहे हैं।”

 

Next Post

भाजपा ने होली मिलन में बुना जीत का ताना बाना 

Sat Mar 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मेला ग्राउंड स्थित राजबाग गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए और एक दूसरे […]

You May Like