भाजपा ने 18 साल में एक भी उद्योग नहीं दिया : जयवर्धन सिंह

ग्वालियर। गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा की इन्वेस्टमेंट मीट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भाजपा ये बताए कि 18 साल में उनकी सरकार ने मध्यप्रदेश में कितने उद्योग स्थापित किए हैं। आज मध्य प्रदेश के मालनपुर, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र, एनएफएल गुना, बीना रिफाइनरी सभी कांग्रेस की देन है। यह सच्चाई है कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में एक भी बड़ा उद्योग नहीं दिया है।

वहीं जयवर्धन सिंह ने विजयपुर में होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक ली। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जय वर्धन के सामने सभी कांग्रेसियों ने विजयपुर में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

जयवर्धन सिंह ने कहा भाजपा ने छल कपट और सौदेबाजी करके एक विधायक को खरीदा है, जनता भी भाजपा को कड़ा संदेश देने के मूड में है जिसके बाद भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों खरीदने का सपना नही देखेंगे। जयवर्धन ने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र में विधायक, पूर्व विधायक सभी अपना दायित्व निभाएंगे और विजयपुर विधानसभा के चुनाव में दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे।

Next Post

शहरवासी गर्मी-उमस से बेहाल, कल से फिर हो सकती है बारिश

Thu Aug 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल खामोश है जिसके चलते लोग उमस और चिपचिपाती गर्मी से बेहाल हैं। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, बाजारों में निकलने […]

You May Like