मैनपुरी में दो मंजिला मकान गिरा,तीन मरे

मैनपुरी 29 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बिछवां क्षेत्र में भारी बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दब कर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी।

पुलिस के अनुसार विरायमपुर गाँव के कौशलेन्द्र का दो मंजिला मकान आज सुबह अचानक गिर गया। घटना के समय बच्चे स्कूल जा चुके थे,और तीन महिलाओं को छोड़कर घर के अन्य लोग बाहर गए थे। मकान के मलबे में दबकर अनुपम पत्नी रजनीश,नीलम पत्नी सुनील और प्रीती पत्नी संजीव की मौत हो गयी। तीनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई गई है।

उन्होने बताया कि घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर जायजा लिया। मलबे को हटाया जा चुका है।

Next Post

मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

Thu Aug 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई दी हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर […]

You May Like

मनोरंजन