पूर्व राष्ट्रपति डॉ शर्मा की राष्ट्र सेवाएं सदैव याद की जाएंगी: यादव

भोपाल, 19 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा और समर्पण के लिए डॉ शर्मा को सदैव याद किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि डॉ शर्मा मध्यप्रदेश के और राष्ट्र के गौरवशाली नेतृत्व थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था।

भारत के 9वें राष्ट्रपति डॉ शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल में हुआ था। वर्ष 1992 में डॉ शर्मा ने भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण किया था। राष्ट्रपति बनने से पूर्व श्री शर्मा वर्ष 1987 में भारत के 8वें उप राष्ट्रपति भी रहे। डॉ शर्मा ने अन्य अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, इनमें भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-56), मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (1956-1971) और केंद्रीय संचार मंत्री (1974-77) के रूप में कार्य किया। वे दो बार लोकसभा के लिए भी चुने गए। डॉ. शर्मा आंध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे।

Next Post

लेटरल एंट्री आरक्षण खत्म करने की साजिश : राहुल, खडगे

Mon Aug 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा विपक्ष के नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लेटरल एंट्री को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि ऐसा कर वह आरक्षण को […]

You May Like