झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेने दिल्ली के लिए रवाना

रांची,18 अगस्त (वार्ता) झारखंड मैं तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेने दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और समीर मोहंती शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन कोलकाता से आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

Next Post

कावड़ यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Sun Aug 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायपुर 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज विशाल कावड़ यात्रा निकली जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस कावड़ यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत भी साथ में […]

You May Like