ग्वालियर। कोलकाता में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन से मौन कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजू सिकरवार, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, महामंत्री डॉक्टर करुणा सक्सेना, श्रीमती किरण लता भदोरिया, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति पाठक, श्रीमती शोभा राठौर, श्रीमती शालिनी वर्मा, कुमारी प्रियंका गर्ग, श्रीमती बबीता तोमर, श्रीमती रीता चाचडा, श्रीमती चेतन तोमर, नीतू निगोटिया, श्रीमती सीमा शर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।