गजरा बहरा में टे्रलर एवं स्कार्पियो में सीधी भिड़ंत,एक महिला की मौत

चार मुसाफिर घायल,करामी के हैं सभी घायल,सीएचसी सरई में चल रहा ईलाज, बैढ़न से सरई की ओर जा रहे थे

सिंगरौली : सरई थाना क्षेत्र के गजरा बहरा मुख्य मार्ग में टे्रलर एवं स्कार्पियो वाहन के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें स्कार्पियो वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में चल रहा है।जानकारी के अनुसार सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के गिजवार-मड़वास निवासी स्कार्पियो वाहन क्र.एमपी 53 सीए 4319 में सवार होकर आज बुधवार की दोपहर के वक्त माड़ा के करामी से अपने घर सरई मार्ग से जाने वाले थे.

कि गजरा बहरा कस्बे में टे्रलर वाहन क्र.सीजी 15 ईसी 9988 के बीच सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें स्कार्पियो वाहन में सवार महिला चैनवती सिंह पति रघुराज सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी गिजवार की मौत हो गयी। जबकि रामधनी सिंह पिता ललन सिंह उम्र 38 वर्ष, अर्पणा सिंह पति रामधनी सिंह 39 वर्ष, रामवती सिंह पति विजय बहादुर सिंह 75 वर्ष घायल हो गये हैं। वहीं घटना के बाद गजरा बहरा में जाम लग गया। पुलिस को जाम छुड़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। दो घण्टे के अधिक समय तक जाम लगा रहा।

Next Post

भारत का 2036 में ओलंपिक आयोजन का सपना : मोदी

Thu Aug 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों में मेडल हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि भारत में वैश्विक आयोजन करने की पर्याप्त क्षमता है और इसी उत्साह […]

You May Like