नगर भ्रमण पर निकले भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव

जगह-जगह भक्तों ने किया स्वागत; ढोल नगाड़े और झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

मंदसौर: श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर भक्तों का हाल जानने निकले। सुबह 11 भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिकृति रजत प्रतिमा का मंदिर परिसर में दूध दही पंचामृत से अभिषेक कर भगवान की पूजा आराधना की गई। इसके बाद रजत प्रतिमा के रूप में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ शाही पालकी में सवार होकर ढोल नगाड़े बैंड बाजे और डीजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

कालो वेशभूषा में नन्हीं बालिकाओं ने तलवार के साथ मन मोहक नृत्य करते चल रही थी। तो वही शाही पालकी के साथ चल रही राधा कृष्ण और मां कालिका और अघोरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । शाही पालकी में सैकड़ों महिलाए कलश लेकर चल रही थी। भक्तों द्वारा शाही पालकी का जगह-जगह फूलों के साथ स्वागत किया व भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। सुबह 11 बजे भगवान पशुपति नाथ मंदिर से शुरू हुई । शाही पालकी नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वापस भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी।

Next Post

भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया एलान, सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू

Tue Aug 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email – कोलकाता में एक इंटर्न डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी की निदा  – आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया फैसला  नवभारत प्रतिनिधि  भोपाल, 13 अगस्त. राजधानी भोपाल के ऑल […]

You May Like