सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने करें काम: हितानंद

सागर,  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करें।
श्री हितानंद ने यह बात यहां जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा, प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। यह देश की प्रतिष्ठा का चुनाव है। भाजपा 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत विश्व गुरू तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने और श्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें।
उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए कार्य करें। पार्टी देश में 370 से अधिक और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करे, इसके लिए आप सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों और जिला जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्ण जवाबदारी व सक्रियता से करें।

Next Post

यादव कल अशोकनगर, छतरपुर प्रवास पर रहेंगे

Thu Mar 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल अशोकनगर एवं छतरपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर […]

You May Like

मनोरंजन