भाजपा व कांग्रेस के लिए केवल पैसा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : पाटिल

मुंबई, (वार्ता) देश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन पूंजीपतियों और स्थापित नेताओं को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तीसरा गठबंधन बनाने वाले भारतीय जन विकास महा अघाड़ी के नेता हेमंत पाटिल ने कहा यह बात कही और दावा किया कि दोनों पार्टियों द्वारा मैदान में उतारे गये अधिकांश उम्मीदवार 10-10 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

श्री पाटिल मंगलवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। जहां उनके अघाड़ी के मुख्य संयोजक, राजेंद्र वनारसे, अशोक जाधव धनगांवकर, गजानन शिरसाट और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री पाटिल ने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी चुनावी रणनीति बना रही है, उसी तरह भारत अघाड़ी भी कर रही है; देश में तीसरा गठबंधन अपने मजबूत उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए तैयार है। हालांकि हमारे पास पैसा नहीं है, लेकिन हमारी ताकत ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी छवि साफ-सुथरी है और जो आम लोगों के मुद्दों से वाकिफ हैं।

Next Post

सरकार बनने पर रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी अवसर पैदा किए जाएंगे : कांग्रेस

Wed Mar 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में रोजगार के अवसर घट गये हैं और जहां खेतीहर मजदूर, मजदूर तथा श्रमिक काम करते रहे हैं उन क्षेत्रों में […]

You May Like

मनोरंजन