ओलंपिक में पुरुष घुड़सवारी ड्रेसेज स्पर्धा से बाहर हुए अनुष

पेरिस 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाल पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में घुड़सवारी ड्रेसेज ग्रुप चरण स्पर्धा में नौंवे स्थान पर रहे एवं प्रतियोगिता से बाहर हो गए है।

भारतीय घुड़सवार अनुश अग्रवाल ने बुधवार को शैटॉ उे वर्सेल्स में ग्रुप चरण स्पर्धा में नौंवें स्थान पर रहे। उन्होंने 66.444 अंक बनाये। अनुष ने अपने घोड़े सर कारमेलो ओल्ड के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

अनुष ओलंपिक में ड्रेसेज में प्रतिस्पर्धा करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार है एवं पेरिस 2024 में भारत के अकेले घुड़सवार हैं। उन्होंने आज ओलंपिक में ड्रेसेज व्यक्तिगत क्वालीफायर के ग्रुप ई में पर्दापण किया।

24 वर्षीय अनुष ने एशियाई खेलों में ड्रेसेज में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था जबकि टीम स्पर्धा में भारत को खिताब जीतने में मदद की थी।

Next Post

ओलंपिक में पदक तालिका इस प्रकार है

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 31 जुलाई (वार्ता) पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं के बाद इसमें भाग ले रहे देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार है। देश—–स्वर्ण——रजत——–कांस्य———कुल चीन—–08——-06———02———16 जापान—07——–02——–04———13 फ्रांस—-06——–09———07———22 ब्रिटेन—-06——–06——–05———17 ऑस्ट्रेलिया–06——04——–03———13 दक्षिण कोरिया–05—-03——-03———11 अमेरिका—-04——-12———–11——–27 भारत […]

You May Like

मनोरंजन