विवेकानंद मंडल : सोनम ने गौरवान्वित किया – चौधरी

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 140 वे एपिसोड को स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 52 के बूथ क्रमांक 288 पर डांग वाले बाबा गुढ़ा पर सुना और देखा गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि मैं अभी तक एक भी एपिसोड देखने से नहीं चूका, मन की बात में देश की विभिन्न प्रतिभाओं ओर देश के लिए अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। ग्वालियर में बनने वाली चॉकलेट और गोली पूरे देश में प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर बूथ 288 के अध्यक्ष विजय सिंह परमार की बेटी सोनम परमार का भाजपा में स्वागत किया गया। सोनम परमार निवासी डांक वाले बाबा ने हाल ही भुवनेश्वर (उड़ीसा) में बिम्सटेक यू23 एथलेटिक्स मीट 2026 में 7 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। उनकी उपलब्धि पर भाजपा पार्षद अनिल सांखला ने प्रोत्साहन राशी उनके निवास पर जाकर भेंट की।

पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया एवं कोमल सिंह पवैया ने भी कहा कि आगे भी बिटिया को ओर बड़े आयोजन में जाने के लिए मदद करेंगे।

इस अवसर पर महामंत्री गोपाल जाटव, सुनील भदौरिया, ममता आर्य, जनवेद चौरसिया, बूथ अध्यक्ष विजय परमार, शैलेंद्र तोमर, शकुंतला तोमर, राजू कुशवाह, राकेश कटारे, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने मन की बात सुनी।

.....

Next Post

भगवान श्री पशुपतिनाथ मेले में संगीत की एक यादगार शाम

Sun Nov 29 , 2026
मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ के 64वें मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संगीत की एक यादगार शाम सजी। बॉलीवुड के सदाबहार गीतों और सुरीली आवाजों से सजे इस कार्यक्रम में ‘वॉइस ऑफ कुमार सानू’ के नाम से पहचान बनाने वाले गायक मनीष कनोदिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं […]

You May Like