पीएम मोदी की बात मान नशे से दूर रहने का संकल्प लिया युवाओं ने

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140 वें संस्करण के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव मंडल के बूथ क्रमांक 8, गोल पहाड़िया पर पोलिंग प्रभारी सुनील जैन के निवास पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम को देखा और सुना।

प्रजापति ने कहा कि आज के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे की लत से बाहर निकलने वाले युवाओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने नशामुक्त युवा अभियान में बढ़ती जनभागीदारी की चर्चा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। यह संदेश प्रत्येक परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने मोदी की बात मान नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मिशन कर्मयोगी, संचार साथी, संडे ऑन साइकिल और साईं धाम फूड बैंक जैसी पहलों का उल्लेख कर सामाजिक सेवा, तकनीकी जागरूकता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के ऐसे लोगों को पहचान मिलती है, जो बिना किसी प्रचार की अपेक्षा के सेवा और समर्पण के भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे और समाजहित के कार्यों में सहभागी बने, यही विकसित भारत के निर्माण का आधार है।

*इनकी रही उपस्थिति*

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह कुशवाह, पोलिंग प्रभारी सुनील जैन, अमर सिंह कौरव, राकेश सेन, पोलिंग प्रभारी सुनील जैन, रामनिवास सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.....

Next Post

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित होमस्टे प्रशिक्षण का गुदुम बाजा नृत्य के साथ बकवा में हुआ समापन, लोक कलाग्राम की विरासत से कराया रूबरू

Sun Nov 29 , 2026
सीधी 29 नवम्बर। जनजातीय पर्यटन ग्राम बकवा में होमस्टे हितग्राहियों के लिए आयोजित 5 दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पारंपरिक गुदुम बाजा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुआ। 23 से 27 नवंबर तक चले इस शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों एवं स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने अपने अनुभवए […]

You May Like