नीमच-मनासा मार्ग पर कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, पिता और बेटा-बेटी घायल

नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया। जेतपुरा फंटे से आगे कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके बेटा-बेटी घायल हो गए। तीनों मंदसौर से मनासा में आयोजित एक आशीर्वाद समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जेतपुरा फंटे के आगे कार ने बाइक को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर निवासी अशोक ग्वाला (58) अपने बेटे तिलक ग्वाला (18) और बेटी तमन्ना ग्वाला (23) के साथ बाइक पर सवार होकर मनासा जा रहे थे। इसी दौरान जेतपुरा फंटे से आगे मनासा की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सडक़ पर गिर पड़े और घायल हो गए।

डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे घायल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

भाजपा नेता और पार्षद ने जाना घायलों का हाल

हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा नेता ललित ग्वाला और पार्षद हरगोविंद दीवान भी जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों से जानकारी ली।

वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर जवासा चौकी पर खड़ा करवाया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

.....

Next Post

सैयद मोदी बैडमिंटन: तन्वी शर्मा को फाइनल में मिली हार, सुपानिडा कटेथोंग बनीं चैंपियन

Sun Nov 29 , 2026
लखनऊ, 29 नवंबर (वार्ता) भारत की युवा बैडमिंटन सनसनी तन्वी शर्मा को सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल 2026 के महिला एकल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिडा कटेथोंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय तन्वी को 21-11, […]

You May Like