सामूहिक करवा चौथ आयोजन में 535 सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए किया करवा चौथ व्रत का पूजन

ग्वालियर: सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ पर सनातन धर्म मंदिर में पंजाबी परिषद समिति के 14वें सामूहिक करवा चौथ आयोजन में 535 सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत का पूजन किया। करवा चौथ व्रत को लेकर पंजाबी परिषद एवं समाज की सुहागिनों में भारी श्रद्धा और उत्साह दिखाई दिया। सनातन धर्म मंदिर के शांति सभागार में मंत्रोंचारण के साथ पूजन किया गया।
इस अवसर पर पंजाबी समिति के मुख्य संरक्षक कुलवीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह, संयुक्त अध्यक्ष दिनेश भल्ला, सचिव जी के सूरी, उपाध्यक्ष अजय सपरा, नरेंद्र बेदी कोषाध्यक्ष आत्म प्रकाश मोंगिया, कार्यक्रम की व्यवस्थापक प्रमिला मरवाह, रम्मी आनंद, मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, लक्ष्मी जुनेजा सहसंयोजिका, ममता बेदी, पूजा शर्मा, रश्मि सूरी आदि उपस्थित थीं। आयोजन में पंजाबी समाज के राजू पंडित एवं ममता शर्मा ने सुहागनों को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। पंजाबी परिषद समिति द्वारा आयोजन में 51 सुहागिनो एवं कपल का स्वागत किया एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इन्हें किया सम्मानित
आस्था नितिन कालरा, श्रीमती सुष्मी कटारिया, नमन और श्रुति सचदेवा, सारिका अरोड़ा, उर्वशी मारवाह, सुष्मी कटारिया, श्रीमती दीपक, आशु, प्रिया, आस्था, लता– रविंद्र पनंबदा, छाया- गौरव खुराना, सोदामणि- भूपेंद्र जुनेजा।

Next Post

पांच राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, दिल्ली में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर को

Fri Oct 30 , 2026
नई दिल्ली, (वार्ता) चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, तेलंगाना, नागालैंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया। आयोग के आदेश के अनुसार, हरियाणा और […]

You May Like