ऑटो-बाइक के भिड़त में एक युवक की मौत

सिंगरौली । अमिलिया घाटी के समीप आज देर शाम ऑटो वाहन एवं मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो वाहन जहां पलट गया, वहीं मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल है। जिसे उपचार के लिए पुलिस 112 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अमिलिया घाटी पर आज देर शाम मोटरसाइकिल और ऑटो वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार चालक इतना तेज था कि आशीष कोल उम्र 27 वर्ष निवासी सरई की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार रूस्तम कोल उम्र 15 वर्ष निवासी सरई घायल हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो वाहन भी पलट गया। हालांकि इसमें सवार लोगों को मामूली चोटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बंधौरा पुलिस पहुंच घायल को तत्काल पुलिस 112 वाहन के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना किया गया।

००००००

Next Post

जल-जंगल-जमीन गंवाकर बेघर हुए आदिवासी,न्याय की गुहार

Thu Nov 26 , 2026
सिंगरौली । औद्योगिक विकास की कीमत पर अपनी जमीन और आशियाना गंवाने वाले आदिवासी परिवार अब हक की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। देवसर विधानसभा के सरई क्षेत्र से श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था से जुड़े करीब 400 कार्यकर्ता बीते बुधवार को अपनी पीड़ा लेकर […]

You May Like