ल्प: वीरांगना झलकारी बाई को किया नमन, प्रतिमा स्थापना और कबीर भवन निर्माण की मिलेगी सौगात

रीवा, 29 नवम्बर, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जन्मजयंती के अवसर पर रीवा में भव्य रोड शो, रैली और समारोह का आयोजन किया गया.

अखिल भारतीय कोरी समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया और उनके त्याग, साहस, बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया. समारोह की शुरुआत विवेकानंद पार्क से की गई, जहां से रोड शो एवं रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी को अमर बनाने के लिए लगातार उनकी जयंती पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झलकारी बाई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की महिला सेना दुर्गा दल की कुशल सेनापति थीं. 1858 में जब अंग्रेजों ने झाँसी के किले को घेर लिया, तब उन्होंने अदम्य साहस और स्वामीभक्ति का परिचय देते हुए रानी का वेश धारण किया. उन्होंने ब्रिटिश सेना को लंबे समय तक भ्रमित रखा, जिससे रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षित निकल सकीं. झलकारी बाई का बलिदान, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी. कार्यक्रम के दौरान कोरी समाज द्वारा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा लगाने तथा कबीर भवन के निर्माण की मांग रखी. इस पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अगले जयंती समारोह से पहले प्रतिमा स्थापित करने और कबीर भवन बनवाने की मांग को लेकर आश्वासन दिया.

.....

Next Post

रीवा आईटी पार्क के निर्माण में आएगी तेजी, कमिश्नर-कलेक्टर ने किया निरीक्षण; विंध्य को मिलेगा तकनीकी हब का दर्जा

Sun Nov 29 , 2026
उल्लेखनीय है कि आई टी पार्क रीवा का कार्य आदेश 4 फरवरी 2025 को जारी किया गया था. आईटी पार्क रीवा का कुल क्षेत्रफल 0.509 हेक्टेयर है और इसकी निर्माण लागत 48 करोड़ 88 लाख रुपए है. टीएनसीपी से अनुमति प्राप्त है. आईटी पार्क रीवा का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण […]

You May Like