जबलपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए पुलिस ने बीती रात कांबिंग गश्त की। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिले भर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे अपराधियों के खिलाफ कुल 358 वारंट तामील किए।
शनिवार शाम 6 बजे से रविवार रात 2 बजे तक चले इस सघन अभियान में शहर और देहात के सभी थानों का बल सड़क पर उतरा। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हर थाने में विशेष टीमें गठित की गईं, जिनकी कमान स्वयं थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों ने संभाली।
