गड़बड़ी करने वालों को खरीदी प्रक्रिया से रखा जाएगा दूर: मंत्री सिंह

जबलपुर। धान उपार्जन की प्रक्रिया शासन की नीति अनुसार पारदर्शी और व्यवहारिक हो, इसमें किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी रूप में शामिल होने का अवसर नहीं मिलना चाहिए। केवल संबंधित व्यक्ति को बाहर रखना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों के माध्यम से पर्दे के पीछे से खरीदी व्यवस्था में हस्तक्षेप की संभावनाओं पर भी रोक लगाई जाए। यह बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व किसान संगठनों की बैठक में कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि धान उपार्जन के लिए बनाये गये उपार्जन केंद्रों की मैपिंग किसानों की सुविधा के अनुसार केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिये।

61,101 किसानों का पंजीयन, 80 केन्द्र बने

बैठक में धान उपार्जन की तैयारियों, किसानों के पंजीयन, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, सहकारी समितियों की भागीदारी, पारदर्शिता, समय पर भुगतान तथा पिछले वर्षों में सामने आई कमियों को लेकर भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में इस वर्ष 61 हजार 101 किसानों का पंजीयन हुआ है। इस वर्ष 80 केन्द्र बनाये जा रहे है, जिसमें अब तक 53 उपार्जन केंद्र ऑनलाइन हो चुके हैं। साथ ही 21 ऐसी समितियों को भी खरीदी प्रक्रिया से जोडऩे की पहल की गई है, जिन्होंने पिछले वर्षों में खरीदी नहीं की थी।

नोडल अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

कलेक्टर विश्वकर्मा ने बताया कि उपार्जन के दौरान तहसीलवार अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी अनियमितता या शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

Next Post

कमजोर प्रगति पर परियोजना अधिकारी को नोटिस

Sat Nov 28 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था, प्रसव और बचपन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देकर […]

You May Like