कमजोर प्रगति पर परियोजना अधिकारी को नोटिस

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था, प्रसव और बचपन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देकर मातृ और शिशु मृत्यु दर में और कमी लाई जा सकती है। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त

कार्रवाई होगी। उन्होंने मातृ मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा लापरवाही प्रमाणित होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुंडम में कमजोर प्रगति पर नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने कुंडम एवं मझौली विकासखंड में आधार पंजीयन और सत्यापन की कमजोर प्रगति पर

नाराजगी जताई। उन्होंने कुंडम विकासखंड में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की खराब प्रगति पर संबंधित परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाबदेही तय करने तथा आवश्यकता होने पर नियमानुसार निलंबन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Next Post

बालाघाट में 12.66 करोड़ का चावल घोटाला!

Sat Nov 28 , 2026
बालाघाट, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही चावल हेराफेरी कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) से एथेनॉल निर्माण के लिए भेजे गए 5,459 टन चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया था। करीब 12.66 करोड़ रुपये का यह चावल […]

You May Like