अमिलिया कोल माइनिंग में रक्तदान शिविर,101 यूनिट रक्त संग्रहित

सिंगरौली । सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए आदित्य बिरला समूह की इकाई अमिलिया कोल माइनिंग लिमिटेड एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में फर्स्ट एड सेंटर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई।

इस दौरान कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के दौरान लगभग 155 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, वजन एवं रक्तचाप का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पात्र एवं इच्छुक प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आरडी द्विवेदी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते डाले।
रक्तदाताओंं को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित
आयोजन में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से डॉ. आरडी द्विवेदी, डॉ. एनके जैन, हरिशंकर गुप्ता, जयप्रकाश दुबे, शिवानी सिंह,सूरज प्रकाश सेन, रेशमा एवं रामकली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एसीएमएल की ओर से हेड माइनिंग सर्विसेज दीपेश भाटिया, प्रोजेक्ट हेड संजीत आध्या एवं हेड एचआर विश्लेष नागर के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। शिविर के समापन पर रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न, सूखे मेवे एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं और रेडक्रॉस टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना को मजबूत बनाते हैं।

Next Post

फिल्म 'किंग' का गाना 'डैडी कूल' रिलीज, 50 साल पुराने हिट के नए वर्जन में 15 साल बाद साथ दिखे शाहरुख-करीना

Sat Nov 28 , 2026
हैदराबाद,  बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया गाना ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ रिलीज हो गया है, जिसमें शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान नजर आ रही हैं और यह जोड़ी 15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ आई है। वर्ष 1976 में आए बोनी एम. के मशहूर गाने की भावना […]

You May Like