आलीराजपुर में बड़ा हादसा: गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत

 

आलीराजपुर। शहर के आंबेडकर नगर, तीखी इमली क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेलने गए तीन मासूम बच्चे गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे गरीब मजदूर परिवारों से बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के कारण उक्त स्थान पर गहरा गड्ढा पानी से भर गया था। वहां कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। बच्चे खेलते-खेलते उसमें गिर गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस अधीक्षक ज्योति उमट बघेल सहित पुलिस टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि संबंधित गड्ढा अवैध रेत खुदाई कार्य के दौरान खोदा गया था, जिसे खुला छोड़ दिया गया था। लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है।

 

*नवीन सेन, जिला संवाददाता

, नवभारत, आलीराजपुर*

Next Post

जिबूती के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी: 15 बच्चों समेत कम से कम 109 लोगों की मौत, 116 से अधिक लापता

Sun Oct 11 , 2026
अदीस अबाबा, 11 अक्टूबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को बताया कि जिबूती के तट के पास लगभग 350 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से 15 बच्चों सहित कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई है और 116 से अधिक लोग अभी […]

You May Like

Play sound