बीजी रोड ओवरब्रिज चली गाेली, युवक घायल

गुना। गुना के बीजी रोड पर ओवर ब्रिज गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कृष्णानी कॉलोनी निवासी रोहन नागर अपने दोस्तों के साथ था, इसी दौरान आनंद जाटव नामक व्यक्ति ने उसे फोन करके बुलाया। रोहन का दावा है कि उसकी आनंद से पुरानी रंजिश है और मुलाकात के दौरान हुई कहा-सुनी में आनंद ने गोली चला दी, जो उसके जूते पर लगी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहन के मुताबिक आनंद अपने दो दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आया था। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि आनंद जाटव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पुलिस ने रोहन की शिकायत दर्ज नहीं की।]

Next Post

जामसांवली मंदिर में आपदा प्रबंधन का रिहर्सल: हवाई हमले जैसी स्थिति की कल्पना कर परखी सुरक्षा

Fri Nov 27 , 2026
सौसर,​ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामसांवली मंदिर में किसी भी आपातकालीन या आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को परखा गया। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य […]

You May Like

मनोरंजन