जामसांवली मंदिर में आपदा प्रबंधन का रिहर्सल: हवाई हमले जैसी स्थिति की कल्पना कर परखी सुरक्षा

सौसर,​ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामसांवली मंदिर में किसी भी आपातकालीन या आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को परखा गया। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लेकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

*​अफवाह से बचने के लिए पहले दी गई सूचना-* 

मंदिर में प्रतिदिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल शुरू करने से पहले मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को इसकी पूर्व सूचना दी,ताकि किसी तरह की अफवाह,घबराहट या भगदड़ की स्थिति न बने। इसके लिए छिंदवाड़ा से विशेष रूप सेएनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था।

*​ब्लैकआउट, आगजनी और संदिग्ध वस्तुओं की जांच का अभ्यास* 

अभ्यास के दौरान हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थिति की कल्पना करते हुए पूरे परिसर की लाइट बंद कर दी गई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। आगजनी की स्थिति से निपटने और तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

​ घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का रिहर्सल किया। साथ ही परिसर की सघन तलाशी लेकर संदिग्ध वस्तुओं की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया को दोहराया।

अभ्यास के दौरान सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय और त्वरित सूचना तंत्र का परीक्षण किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से ड्रिल संपन्न होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ने श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के अनुशासन एवं सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास से प्रशासन की मुस्तैदी के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है। ​इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, पांढुर्णा एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, सौसर एसडीएम सिद्धार्थ पटेल सहित पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती जी ने किए महाकाल के दर्शन, समिति ने किया सम्मान 

Fri Nov 27 , 2026
उज्जैन। शारदा पीठ श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी श्री विधुशेखर भारती जी ने शुक्रवार को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन लाभ लिए। शंकराचार्य ने दर्शन उपरांत मंदिर के सभा मंडप स्थित श्री चन्द्रादित्येश्वर महादेव, श्री शंकराचार्य मंदिर, श्री वीरभद्र भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन […]

You May Like

मनोरंजन