कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नहीं थम रहा असंतोष, सचिव का इस्तीफा, पद नहीं मिलने पर सत्याग्रह

ग्वालियर। संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को एकजुट करने में लगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयासों को ग्वालियर में झटका लगा है, लंबे इन्तजार के बाद जुलाई में घोषित की गई जिला कार्यकारिणी इस्तीफों के चलते होल्ड कर दी गई थी लेकिन चार महीने होल्ड पर रहने के बाद जब ये घोषित की गई तो फिर विरोध तेज हो गया है, सम्मानजनक पद नहीं मिलने पर कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया वहीं सूची में नाम शामिल नहीं होने पर कुछ नेताओं ने सत्याग्रह किया और आज कांग्रेस कार्यालय में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गये।
करीब एक साल पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देवेंद्र शर्मा को हटाकर सुरेंद्र यादव को ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ता कार्यकारिणी का इंतजार करते रहे और फिर एक लंबे इन्तजार के बाद जुलाई में जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई, कार्यकारिणी घोषित होते ही नाराज नेताओं ने इस्तीफे दे दिए, 8 नेताओं के इस्तीफे से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक्शन में आये और कार्यकारिणी को होल्ड कर दिया।
पिछले दिनों जिला कार्यकारिणी फिर घोषित हुई इसमें 10 उपाध्यक्ष 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गए, इतनी बड़ी कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भी कुछ नेताओं को उनके सम्मान के मुताबिक पद नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए, अनदेखी का आरोप लगाते ही एक नेता ने तत्काल इस्तीफा दे दिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया और पिछली कार्यकारिणी में शामिल एक नेता ने इस सूची से उनका नाम गायब होने पर सत्याग्रह का ऐलान कर दिया।
सचिव बनाये गए वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा
वरिष्ठ नेता अरविंद चौहान ने सचिव बनाये जाने पर नाराजगी जताई और पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “मैं 27 साल से कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूँ और हमेशा रहूँगा, कांग्रेस मेरे खून में है मेरा परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस में है लेकिन पार्टी द्वारा दिए गए वर्तमान दायित्व को मैंने अस्वीकार करते हुए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है , मुझे जो पद दिया गया उससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है, मैंने अपनी बात वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रख दी है।

Next Post

8वें वेतन आयोग से ₹5.14 लाख एरियर का अनुमान! समझें 2.57 फिटमेंट फैक्टर और DA का पूरा गणित

Fri Nov 27 , 2026
नयी दिल्ली, 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को ₹5.14 लाख तक एरियर मिलने की संभावना! जानें 2.57 फिटमेंट फैक्टर और DA के गणित का पूरा विश्लेषण।आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को संभावित एरियर को लेकर एक अनुमानित गणना सामने आई है, जिसके मुताबिक पे मैट्रिक्स लेवल-6 […]

You May Like