इलेक्ट्रिक स्कूटरों से भरा कंटेनर पलटा, कई स्कूटर क्षतिग्रस्त

धुले, 26 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में धुले-मुंबई-आगरा राजमार्ग पर नागांव गांव के पास ‘चेतक’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर पुणे से गुरुग्राम जा रहा एक कंटेनर ट्रक पलट गया जिससे अंदर रखे कई स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब कंटेनर चालक ने ट्रक के बगल में चल रही एक कार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर राजमार्ग पर पलट गया। इस टक्कर में कंटेनर में रखे कई स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कंटेनर ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

यह हादसा सुबह के समय हुआ जिससे व्यस्त मुंबई-आगरा राजमार्ग पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। पलटे हुए कंटेनर के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए जाम लग गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कंटेनर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस दुर्घटना से हुए वित्तीय नुकसान के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

 

Next Post

चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर फिर जताया दावा, सीमा पर स्थिति स्थिर होने की बात कही

Thu Nov 26 , 2026
बीजिंग, 26 नवंबर (वार्ता) चीन ने गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा दोहराते हुए कहा कि वह भारत द्वारा स्थापित तथाकथित ‘अरुणाचल प्रदेश’ को मान्यता नहीं देता। उसने हालांकि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति को आम तौर पर स्थिर बताया। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चेन […]

You May Like