
बागली। कभी-कभी विपदा ऐसी आती है। जिसमें परिवार के मुखिया समय से पहले दुनिया छोड़ जाते हैं । ऐसी त्रासदी के बच्चों एवं परिवार को मदद एवं सहारे की आवश्यकता बेहद जरूरी होती है। ऐसा ही त्रासदी वाली कोरोना घटना विगत चार वर्ष पूर्व पूरे विश्व में आई थी । कोरोना काल के समय मासूम बच्चों के उपर से माता-पिता का सहारा छिन गया ऐसे में बच्चों को आर्थिक संकट के चलते आगे अपनी पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा था। उन्हें में कुछ बच्चो मे शामिल बागली के नजदीक पिपरी क्षेत्र की बालिका गरिमा कुशवाहा कुमारी सीदुरा कुशवाहा ,तातु खेड़ी की सजल अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल रतनपुर प्रांजल गुप्ता सोनकच्छ रिया जैन पोटला के ऊपर से पिता का साया हट गया वह पढ़ाई के लिए आर्थिक कठिनाइयों से मजबूर हो गए उनके विषय में इस क्षेत्र से जुड़े समाज सेवी गिरधर गुप्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि मानव सेवा ट्रस्ट इंदौर ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता के रूप में स्कूल की फीस एवं मदद का कार्य कर रहा है गुप्ता द्वारा तुरंत ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्मीकांत शाह जो गुप्ता के परिचित निकले उन्हें क्षेत्र से जुड़ी सारी बातें बताई शाह ने अपने सभी साथी ट्रस्टियों के साथ बैठकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की और निर्धन एवं परेशान बच्चों के स्कूल से आगे की शिक्षा जारी रखने संबंधित सारी कागजी कार्यवाही मंगवाई सभी दस्ता वेज सही पाये गये इस बात पर तुरंत सभी ट्रस्टीयो ने सन 2022 से ही प्रतिवर्ष स्कूली फीस उन बच्चों की प्रदान की जो सन 2026में अभी तक जारी रही 2022 से 2026 तक सभी बालकों की फीस लगभग 3 लाख 25 हजार की राशि मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रदान की जा चुकी है सभी बालक बालिका पढ़ाई में भी हर वर्ष अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर आगे की कक्षाओं में अध्ययन कर रहे हैं। मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टियों के इस अनु करणीय पहल की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में की जा रही है। साथ ही मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा इस क्षेत्र के लगभग आठ बालको को भी इंदौर ले जाकर पढ़ाई करवाई जा रही है उन बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययन करने का जिम्मा भी ट्रस्ट द्वारा लिया गया उन बच्चों को भी पढ़ाई करते-करते लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं। वे बच्चे ऐसे हैं जिनके माता या पिता नहीं है जरूरतमंद बच्चे हैं जिन्हें पढ़ाई की जरूरत थी एवं उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से ऐसे बच्चों को इंदौर ले जाकर पूरा खर्च मानव सेवा ट्रस्ट कर रहा है।
