गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने की मांग, सड़क पर बैठे 300 किसान

नरसिंहपुर। गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर जिले में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को टट्टा पुल के पास करीब 300 किसान एकत्रित हुए और सड़क पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आंदोलन में आठ किसान संगठनों के सदस्य शामिल हैं।
आंदोलनकारी किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर खैरी नाका के पास रेल रोकने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। किसानों की इस चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर टट्टा पुल और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है।
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली, स्टेशनगंज, गाडरवारा, करेली और तेंदूखेड़ा थानों से करीब 100 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस बल यातायात को सुचारु रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर मुस्तैद है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

Next Post

टक्कर मारकर गिराया, चाकू दिखाकर मोबाइल व गाड़ी लूटी

Thu Nov 26 , 2026
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के सामने घाट से उतरते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चलती बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और चाकू की नोक पर उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उमरिया लालमाटी निवासी सतीश गोंड (20) बाइक से […]

You May Like