टक्कर मारकर गिराया, चाकू दिखाकर मोबाइल व गाड़ी लूटी

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के सामने घाट से उतरते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चलती बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और चाकू की नोक पर उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उमरिया लालमाटी निवासी सतीश गोंड (20) बाइक से महगवां होते हुए घर लौट रहे थे।

महगवां मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन सतीश नहीं रुके। जैसे ही वे एयरपोर्ट के सामने घाट से नीचे उतरने लगे, पीछा कर रहे बदमाशों ने उनकी बाइक के अगले पहिए में साइड से टक्कर मार दी। सतीश के सड़क पर गिरते ही एक बदमाश ने चाकू निकालकर उन्हें धमकाया और जेब से मोबाइल निकलवा लिया, जबकि दूसरा बदमाश उनकी बाइक उठाकर भाग निकला।

Next Post

संविधान दिवस की शपथ दिलाई

Thu Nov 26 , 2026
दमोह :कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like