लाड़ली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाने की सलाह, बालाघाट के भाजपा विधायक का वीडियो वायरल

बालाघाट। लांजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक ग्रामीण महिलाओं से लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं।महिलाओं के राशि मिलने की बात कहने पर विधायक उन्हें पैसे से खूब अंडा, मछली और मुर्गा खाने और बच्चों को भी खिलाने की सलाह देते हैं। साथ ही वोट कमल को देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

यह वीडियो 24 नवंबर को आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी मेले से लौटते समय का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।वहीं, विधायक राजकुमार कर्राहे ने सफाई देते हुए कहा कि वे महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने और स्वस्थ रहने की सलाह दे रहे थे। उनके मुताबिक, वीडियो में बातचीत का आखिरी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो पाया था।

Next Post

शाहरुख खान के मानहानि नोटिस पर भड़के सुविज्ञ शर्मा, सद्गुरु इवेंट की वायरल रील को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

Thu Nov 26 , 2026
मुंबई,  अभिनेता शाहरुख खान की लीगल टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को सद्गुरु के एक कार्यक्रम से जुड़े वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम रील को लेकर मानहानि नोटिस भेजा है, जिसमें बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़कर पेश करने व सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। […]

You May Like