
मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन ने ग्राम पंचायत संजीत के तत्कालीन सचिव तथा वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत सिदपन् जनपद पंचायत मल्हारगढ़ मुकेश जैन को शासकीय राशि के गबन कर्तव्य के प्रति उदासीनता शासकीय योजना की क्रियान्वयन में अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त पंचायत सचिव के संबंध में 20 नवंबर को संजीत में आयोजित जन विश्वास अभियान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण जनों जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत भी की गई थी।
सचिव द्वारा शासन की योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य की संपूर्ण राशि आहरित किए जाने के उपरांत भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया जाना, निश्चित समय अवधि में दिए गए आश्वासन का पालन नहीं करना, कार्यालयीन निर्देशों एवं कारण बताओ सूचना पत्र की अवहेलना करना, गंभीर लापरवाही, शासकीय राशि के गबन कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं शासकीय योजना के क्रियान्वयन में घोर अनियमितता होने से उनको निलंबित किया गया है।
