
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो इसी तारतम्य में दिनांक 24-25 नम्बवर 2026 की दरम्यानी रात लगभग 1 बजे रात्रि गश्त के दौरान पीसीआर दमोह से सूचना प्राप्त हुई कि सिविल वार्ड नं. 02 (लज्जो कुचबंदिया के सामने,दाल मिल के पीछे) में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को अत्यधिक असुविधा व संकट उत्पन्न हो रहा है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन,अति.पुलिस अधीक्षक दमोह व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली स्टाफ मौके पर पहुंचे। वहां टेंट में एक व्यक्ति बिना किसी वैध अनुमति के तेज आवाज में डीजे संचालित करते पाया गया। पूंछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेश राय पिता राजू राय (उम्र 30 वर्ष) निवासी कोटातला,मारूताल चौकी जबलपुर नाका दमोह बताया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर देर रात बिना वैध दस्तावेज के तेज आवाज में डीजे बजाना धारा 7/15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम1985 व धारा 125 बीएनएस के तहत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने मौके से डीजे साउंड सिस्टम जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रं. 1015/26 पंजीबद्ध किया गया। जप्ती- 06 नग डीजे साउंड बाक्स (आहुजा कंपनी)
02 नग एम्पलीफायर (स्टूडियो मास्टर कंपनी) 01 नग मिक्सर (डायनाटेक कंपनी), 01 नग स्टेबलाइजर (एलक्ट्रा कंपनी) 01 इलेक्ट्रिक बोर्ड व 06 लीड वायर।जप्त किए गए संपूर्ण मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,72,000 रूपए है।
सराहनीय कार्य: निरी. मनीष कुमार ,प्र.आर. अभिषेक चौबे,आर.नरेन्द्र पटैरिया,प्रदीप,कृष्णकुमार लोधी,गनपत, विक्रम राठौर।