स्नेहलतागंज में 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने स्नेहलतागंज में चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त नशे की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी पहले भी नशे के मामले में पकड़ा जा चुका है. पुलिस अब उससे ड्रग्स सप्लाई करने वाले और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है.23 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त करते हुए पशु चिकित्सालय के सामने स्नेहलतागंज पहुंची थी. यहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा. टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से एक पन्नी में 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली.

आरोपी की पहचान एजाज उर्फ पिंटू उम्र 26 साल के रूप में हुई है. वह तुकोगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और घर से सिलाई का काम करता है. जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जनवरी 2026 में एमआईजी थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ नशे की तस्करी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है. क्राइम ब्रांच ने इस साल अब तक नशे के 96 मामलों में 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में 3.50 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स, 41 किलो से अधिक गांजा, 500 किलो भांग, 479 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 4.59 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं.

Next Post

दुनिया भर में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की अपने ही साथी या परिजन द्वारा हत्या: संरा रिपोर्ट

Wed Nov 25 , 2026
न्यूयॉर्क, 25 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसके साथी या परिजन कर देते हैं। इस तरह से औसतन रोजाना 137 महिलाओं […]

You May Like