सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत नंदीश्वर ढीहा रोड स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व पेटी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।
पुलिस ने बताया कि ग्राम नंदीश्वर ढीहा रोड निवासी श्रीमती सबिता सिंह ठाकुर (35) घर में ताला लगाकर अपनी चाची पार्वती ठाकुर के साथ ग्रीन सिटी स्थित अपनी मामी के घर गई थीं। जब सबिता अपने घर वापस लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ था और हॉल में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। बेडरूम में रखे सूटकेस और पेटी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब हैं

Next Post

बिधूना से आज निकलेगी संविधान जन जागृति यात्रा, कल कानपुर में होगा समापन

Wed Nov 25 , 2026
औरैया। संविधान दिवस के अवसर पर समता, समानता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों का संदेश देने के उद्देश्य से आज 25 नवंबर को औरैया के बिधूना से दो दिवसीय संविधान जन जागृति यात्रा निकाली गई है। यात्रा की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से हुई। पूर्व न्यायाधीश […]

You May Like