अंधेरी रात, दरवाजे पर दस्तक; बालाघाट में भूत-प्रेत के डर से 35 छात्राओं ने रातों-रात ने छोड़ा हॉस्टल

नवभारत न्यूज बालाघाट जिले के सांदीपनि स्कूल आमगांव के बालिका छात्रावास का सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसकी छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में रात होते ही दरवाजा खटखटाने की आवाजें आती हैं । अजीबोगरीब घटनाएं होने के साथ बिगड़ने लगती है उनकी तबीयत ।

गर्ल्स हॉस्टल में भूत-प्रेत का खौफ
बालाघाट के सांदीपनि स्कूल आमगांव के बालिका छात्रावास में कथित तौर पर भूत प्रेत के खौफ की वजह से करीब 35 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है । छात्राओं ने शनिवार रात दरवाजा खटखटाने और अजीबोगरीब आवाजें सुनने का दावा किया । जिससे वहां छात्रावास में दहशत का माहौल निर्मित हो गया. हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इस तरह के दावों को खारिज किया है ।

सांदीपनि स्कूल आमगांव के बालिका छात्रावास की घटना
सांदीपनि स्कूल आमगांव के छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं ने भूत -प्रेत जैसी चीज़ देखने का दावा किया है । जिसके बाद कई छात्राएं अपना सामान लेकर बाहर की तरफ भागती नजर आईं. कुछ अपने पैरेंट्स के साथ तो कुछ अपने परिचितों के साथ छात्रावास से बाहर चली गईं । वही दूसरे दिन भी 10 छात्राओं ने छात्रावास छोड़ दिया. नाम ना बताने की शर्त पर छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल मे भूत-प्रेत जैसी समस्या है, जिससे अचानक वो डर जाती हैं. उन्हें बुखार आ जाता है ।

गर्ल्स हॉस्टल बना भूत बंगला!
चींटी की तरह घूमते हैं सांप और कबरबिज्जू, सैकड़ों दहशत से भरे छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या से प्राचार्य और अधीक्षिका को अवगत कराया । जिसके बाद हॉस्टल मे किसी तांत्रिक को बुलाकर नींबू कटवाकर तंत्र-मंत्र की क्रिया करवाई गई । छात्राओं का आरोप है कि रात होते ही दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई पड़ने लगती है । अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं और उनकी तबियत बिगड़ने लगती है । डर से छात्राओं ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया और रात्रि में ही होस्टल छोड़ अपने घर चली गईं ।

प्राचार्य ने छात्रावास में भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र क्रिया होने से किया इंकार
इधर इस पूरे मामले पर प्राचार्य डीएस वाडिवे ने बताया “एक बच्ची की तबियत खराब होने पर उसका इलाज करवाया गया । अन्य बालिकाओं को उनके परिजन लेकर गए हैं.” उन्होंने छात्रावास में भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र क्रिया होने से भी इंकार किया । उन्होंने कहा कि उन्हें 25 छात्राओं के जाने की सूचना है. लेकिन सवाल अब भी यही है कि इस तरह की परिस्थितियों में क्या छात्रावास में रहकर छात्राएं पढ़ाई कर पाएंगी?

.....

Next Post

सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक से जोरदार भिड़ंत! नशे में धुत बाइक चालक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल

Tue Nov 24 , 2026
नीमच। राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में दर्शन कर खुशी-खुशी अपने गांव लौट रहा एक परिवार रास्ते में सडक़ हादसे का शिकार हो गया। घटना नीमच जिले में खोर फैक्ट्री के पास की है। जानकारी के अनुसार, मनासा तहसील के पिपलिया रुंडी निवासी सुरेश, उनकी पत्नी राम कन्या बाई और […]

You May Like