सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक से जोरदार भिड़ंत! नशे में धुत बाइक चालक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल

नीमच। राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में दर्शन कर खुशी-खुशी अपने गांव लौट रहा एक परिवार रास्ते में सडक़ हादसे का शिकार हो गया। घटना नीमच जिले में खोर फैक्ट्री के पास की है। जानकारी के अनुसार, मनासा तहसील के पिपलिया रुंडी निवासी सुरेश, उनकी पत्नी राम कन्या बाई और बेटा किशोर बाइक से सांवलिया जी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे एक नशे में धुत बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुरेश, उनकी पत्नी और बेटा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल लाया गया। जब मीडिया ने उससे बात करने की कोशिश की तो वह इतनी नशे की हालत में था कि ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उसका भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायल राम कन्या बाई ने बताया कि परिवार सांवलिया जी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहा था, तभी सामने से गलत दिशा में आए बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की खुशियां एक पल में हादसे में बदल गईं। अब सवाल यह है कि सडक़ पर इस तरह नशे में वाहन चलाने वालों पर आखिर सख्ती कब होगी?

.....

Next Post

कलेक्टर ने छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश

Tue Nov 24 , 2026
सीधी । कलेक्टर विकास मिश्रा ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास क्रमांक-4, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला मड़रिया एवं आदिवासी बालक छात्रावास सीधी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, आवासीय व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों […]

You May Like