नाबालिग को सिखा रहे थे ड्राइविंग, बोलेरो ने एक ही परिवार के 6 लोगों को रौंदा

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रामजन्म शाह अपने नाबालिग बच्चे को गांव की सड़क पर बोलेरो चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बोलेरो ने सड़क से गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को पलट दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद नाबालिग चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.....

Next Post

सीधी में सरकारी चरनोई भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, 28 अतिक्रमणकारियों को हटाने सरपंच ने मांगा पुलिस बल

Tue Nov 24 , 2026
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत कपुरी कोठार में शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि 28 लोगों ने सरकारी जमीन पर बांस-बल्ली और साड़ियां बांधकर कब्जा कर लिया है। सरपंच रामकली कोल की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक […]

You May Like